इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) यानि आईपीएल के 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और क्वांरटाइन में वक्त बिता रही हैं। खिलाड़ी अपने होटल के कमरों में ही एक्सरसाइज और अलग-अलग तरह से ट्रेनिंग कर खुद को फिट रखने की कोशिश में जुटे हैं। आईपीएल के मैचों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैन्स के लिए शेयर की है।
पिछले साल मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता था। मुंबई के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी आईपीएल टीम है, जिसने तीन बार इस खिताब को जीता है। सीएसके ने न केवल तीन बार आईपीएल खिताब जीता है, बल्कि वह आईपीएल इतिहास की अकेली ऐसी टीम है जो हर बार प्लेऑफ में पहुंची है। चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। धोनी ने आईपीएल के 190 मैच में 42.40 की शानदार औसत से 4432 रन बनाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में धोनी ने कंधे पर अपनी क्रिकेट किट कैरी की हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सीएसके ने कैप्शन दिया है- यह मुस्कान... जिसे देखने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।
महेंद्र सिंह धोनी, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, एन. जगदीशन, मोनू कुमार, मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, ऋतुराज गायकवाड़, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, सैम करन, आर साई किशोर।

Comments
Post a Comment